उपेंद्र कुशवाहा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री हैं। वे बिहार के जिला कुशवाह क्षत्रिय जाति के वर्चस्व वाले जिले में काराकाट लोकसभा से सांसद हैं। वह राज्यसभा के पूर्व सदस्य और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता हैं।

उपेंद्र कुशवाहा का जन्म 6 फरवरी 1960 को बिहार राज्य में वैशाली जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘मुनेश्वर सिंह’ तथा उनकी माता का नाम ‘मुनेश्वरी देवी’ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सन 1985 में एक राजनेता के रूप में की, वे सन 1985-88 तक युवा लोक दल में राज्य महासचिव थे।
बाद में उपेंद्र कुशवाहा सन 1988-93 के दौरान युवा महासचिव, राष्ट्रीय महासचिव बने। उन्होंने सन 1994-2002 तक समता पार्टी के महासचिव के तौर पर भी कार्य किया था। उपेंद्र कुशवाहा सन 2000-2005 तक बिहार विधान सभा के सदस्य थे और बिहार विधान सभा में समता पार्टी के उप नेता के रूप में नियुक्त किए गए थे।
मार्च 2004 में लोकसभा चुनाव के बाद ‘सुशील मोदी’ लोकसभा के लिए नियुक्त किए गये और JD (U) (Janata Dal-United) के विधायकों की संख्या भाजपा की तुलना में बढ़ गई। चूंकि JD (U) के नेता ने अपनी पार्टी बदल ली। इसलिए उपेंद्र कुशवाहा विपक्ष के नेता बन गए।
उपेंद्र कुशवाहा ने 3 मार्च 2013 को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की स्थापना की और ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक रैली में अपनी पार्टी के नाम और झंडे का अनावरण किया। उपेंद्र कुशवाहा और समाजवादी नेता रामबिहारी सिंह क्रमशः पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव हैं।