हिंदी नाम अंग्रेजी नाम (English Name) वैज्ञानिक नाम (Scientific Name)
शकरकंद स्वीट पोटैटो (Sweet potato) ईपोमोएआ बातातास (Ipomoea batatas)

 

शकरकंद का वैज्ञानिक नाम ईपोमोएआ बातातास (Ipomoea batatas) है। शकरकंद का सेवन करने से सूजन, दमा (Asthma), कैंसर, गठिया (Arthritis) दर्द और आँखों की रोशनी आदि में लाभ मिलता है। शकरकंद की सबसे ज्यादा पैदावार चीन में होती है। ऐसे और भी अन्य देश हैं जहाँ शकरकंद का उत्पादन होता है, जैसे नाइजीरिया, युगांडा, इंडोनेशिया, तंजानिया, वियतनाम, इथियोपिया, अमेरिका, इंडिया, रवांडा आदि।

Shakarkand Ke Fayde

शकरकंद के फायदे

  1. शकरकंद का सेवन करने से आँखों की रोशनी में वृद्धि होती है।
  2. शकरकंद खाने से त्वचा का निखार बढ़ता है।
  3. शकरकंद फेफड़े, मुंह और अन्य आतंरिक अंगों के कैंसर से बचाता है।
  4. शकरकंद के सेवन से शरीर की सूजन कम होती है।
  5. शकरकंद खाने से दमा (Asthma) रोग में लाभ मिलता है।
  6. शकरकंद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
  7. शकरकंद का सेवन करने से फेफड़ों में जमा कफ खत्म होता है।
  8. शकरकंद के उबले पानी को जोड़ों पर लगाने से गठिया (Arthritis) के दर्द में लाभ मिलता है।
  9. शकरकंद खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
  10. शकरकंद का सेवन करने से कब्ज (Constipation) की समस्या नहीं होती।
  11. शकरकंद खाने से मधुमेह (Diabetes) रोग में लाभ मिलता है।
  12. शकरकंद खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
  13. शकरकंद का सेवन करने से तनाव दूर होता है।
  14. शकरकंद के सेवन से अल्सर (Ulcer) में लाभ मिलता है।
  15. शकरकंद वजन कम करने में मदद करता है।
  16. शकरकंद का सेवन धुम्रपान, शराब और तम्बाकू जैसी आदतें छोड़ने में सहायता करता है।
  17. शकरकंद खाना रक्त-शर्करा (Blood sugar) के लिए फायदेमंद होता है।

शकरकंद के नुकसान

  1. शकरकंद ज्यादा खाने से गुर्दे की पथरी और पित्ताशय की थैली में नुकसान हो सकता है।
  2. आपका पेट जल्दी खराब होता है तो शकरकंद खाना पेट के दर्द का कारण बन सकती है।
  3. शकरकंद का सेवन रक्त-शर्करा (Blood sugar) वाले व्यक्तियों को सही तरह से उबालकर करना चाहिए।