हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
शरीफा | शुगर एप्पल (Sugar apple) | एनोना स्कामोसा (Annona squamosa) |
शरीफा का वैज्ञानिक नाम एनोना स्कामोसा (Annona squamosa) है। शरीफे का सेवन करने से जोड़ों के दर्द, रक्तचाप, दस्त (Diarrhea) और कब्ज (Constipation) आदि बिमारियों में लाभ मिलता है।

शरीफा के फायदे
- शरीफा का सेवन करने से ह्रदय स्वस्थ रहता है।
- शरीफा रक्तचाप (Blood Pressure) को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- शरीफा के सेवन से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
- शरीफा खाने से आँखें रोग ग्रस्त होने से बचती हैं।
- शरीफा से दांत मजबूत और स्वस्थ बने रहते हैं।
- शरीफे के बीज को पीसकर दूध में मिलाकर सर पर लगाने से गंजेपन की समस्या दूर होती है।
- कच्चे शरीफे को खाने से दस्त (Diarrhea) और पेचिश (Dysentery) जैसी बीमारियों में राहत मिलती है।
- गर्भावस्था में शरीफे का सेवन करने से उल्टी व जी घबराने वाली समस्या ठीक होती हैं।
- नियमित शरीफे को खाने से दुबलेपन की समस्या दूर होती है।
- शरीफा का सेवन करने से कब्ज (Constipation) में राहत मिलती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
शरीफा के नुकसान
- मधुमेह (Diabetes) रोग में शरीफे का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।
- शरीफे का अधिक सेवन करने से हानि हो सकती है।