हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
स्ट्रॉबेरी | स्ट्रॉबेरी (Strawberry) | फ्रेगेरिया x अनानासा (Fragaria × ananassa) |
स्ट्रॉबेरी का वैज्ञानिक नाम फ्रेगेरिया x अनानासा (Fragaria × ananassa) है। स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से मधुमेह (Diabetes), मोतियाबिंद (Cataracts) और मोटापा आदि समस्याओं में लाभ मिलता है। स्ट्रॉबेरी की सबसे ज्यादा पैदावार अमेरिका में होती है। ऐसे और भी अन्य देश हैं जहाँ स्ट्रॉबेरी की पैदावार होती है, जैसे मेक्सिको, तुर्की, स्पेन, मिस्र, कोरिया गणराज्य, जापान, रशियन फ़ेडरेशन, जर्मनी, पोलैंड आदि।

स्ट्रॉबेरी के फायदे
- स्ट्रॉबेरी के सेवन से त्वचा की झुर्रियां साफ होती हैं।
- स्ट्रॉबेरी और शहद का लेप बनाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा साफ़ और गोरी होती है।
- स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से मोटापा कम होता है।
- स्ट्रॉबेरी के सेवन से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है।
- गर्भावस्था में महिलाओं के लिए स्ट्रॉबेरी का सेवन करना लाभप्रद होता है।
- स्ट्रॉबेरी को नारियल के तेल और शहद के साथ मिश्रित करके बालों में लगाने से बाल मजबूत और रुसी रहित होते हैं।
- मधुमेह (Diabetes) रोग में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से लाभ मिलता है।
- स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से आँखों की रोशनी में वृद्धि होती है।
- स्ट्रॉबेरी के सेवन से मोतियाबिंद (Cataracts) रोग का उपचार होता है।
- स्ट्रॉबेरी के सेवन से दांत मज़बूत और चमकदार होते हैं।
- स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से कैंसर रोग नहीं होता।