हिंदी नाम अंग्रेजी नाम (English Name) वैज्ञानिक नाम (Scientific Name)
कमरख स्टार फ्रूट (Star fruit) अवरोहा करांबोला (Avvehoea Carambola)

 

कमरख का वैज्ञानिक नाम अवरोहा करांबोला (Avvehoea Carambola) है। कमरख का सेवन करने से भूख ना लगना, आँखों में दर्द, मुँहासे और बालों का झड़ना आदि बीमारियों में लाभ मिलता है। कमरख की सबसे ज्यादा पैदावार मलेशिया में होती है। ऐसे और भी अन्य देश हैं जहाँ कमरख का उत्पादन होता है, जैसे गुयाना, भारत, इजराइल, मलेशिया, फिलीपींस, ताइवान और अमेरिका आदि।

 
Kamrakh Ke Fayde

कमरख के फायदे

  1. कमरख का सेवन करने से शरीर की उर्जा शक्ति बढ़ती है और ताजगी का एहसास होता है।
  2. कमरख के रस का सेवन करने से शराब का नशा खत्म हो जाता है।
  3. भूख ना लगने की समस्या में कमरख के रस का दो-चार दिन सेवन करने से लाभ मिलता है।
  4. कमरख के रस में बादाम का तेल मिलाकर सर में लगाने से रूसी से छुटकारा मिलता है।
  5. कमरख को अपने आहार में शामिल करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
  6. कमरख के सेवन से हृदय सम्बंधित रोग होने की संभावना नहीं होती।
  7. कमरख खाने से आँखों के दर्द में राहत मिलती है और आँखें स्वस्थ बनी रहती हैं।
  8. कमरख रक्तवसा (Cholesterol) के स्तर को कम करने में मदद करता है।
  9. कमरख के सेवन से रक्त साफ होता है, जिससे मुँहासे खत्म होते हैं और त्वचा का निखार बढ़ता है।
  10. कमरख बालों का झड़ना रोकता है और उन्हें मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
  11. जहरीले डंक वाले स्थान पर कमरख का इस्तेमाल करने से जहर का प्रभाव कम हो जाता है।

कमरख के नुकसान

  1. गुर्दे से सम्बंधित बीमारी में कमरख का सेवन करने से हिचकी, उल्टी, जी मिचलाना, और मानसिक भ्रम जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

Next Topic: शरीफा