हिंदी नामअंग्रेजी नाम (English Name)वैज्ञानिक नाम (Scientific Name)
तिलसेसमे सीड्स (Sesame seeds)सेसमुम इंडिकॉम (Sesamum indicum)

तिल का वैज्ञानिक नाम सेसमुम इंडिकॉम (Sesamum indicum) है। तिल का सेवन करने से रक्तवसा (Cholesterol), बवासीर (Piles), रक्तचाप (Blood Pressure) और कैंसर आदि बीमारियों में लाभ मिलता है।

तिल के फायदे

  1. तिल के सेवन के पश्चात ठंडा पानी पिने से बवासीर (Piles) की बीमारी ठीक होती है।
  2. तिल का तेल लगाने से शरीर का रक्त(संचार (Blood Circulation) ठीक रहता है और क्षतिग्रस्त कोशिकाएं ठीक होती हैं।
  3. तिल का तेल शरीर के किसी भी तरह के घाव को जल्दी ठीक करता है।
  4. तिल के तेल से त्वचा से जुड़ी समस्यों से राहत मिलती है।
  5. तिल के सेवन से मानसिक शक्ति बढ़ती है और दुर्बलता कम होती है।
  6. तिल और दूध का लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता है।
  7. तिल को मिश्री और पानी के साथ सेवन करने से सूखी खांसी से राहत मिलती है।
  8. तिल का तेल और लहसुन को गुनगुना करके, कान में डालने से कान के दर्द में आराम मिलता है।
  9. तिल का सेवन करने से दाँत मज़बूत होते हैं।
  10. तिल का तेल और सेंधा नमक मिलाकर छाले पर लगाने से लाभ मिलता है।
  11. तिल के तेल को बालों में लगाने से बाल झड़ने बंद होते हैं और रुसी भी ख़त्म हो जाती है।
  12. तिल के सेवन से रक्तवसा (Cholesterol) नियंत्रित रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारी होने की संभावना कम होती हैं।
  13. तिल का सेवन करने से रक्तचाप (Blood Pressure) नियंत्रित रहता है।
  14. तिल से कैंसर को ठीक करने में मदद मिलती है।