Meta tags HTML tags हैं ये webpage के कंटेंट के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं जैसे कि पृष्ठ में क्या बताया गया है, इसे किसने बनाया है, यह कब अपडेट हुआ है और इसके keywords क्या हैं आदि। यह जानकारी सर्च इंजन को webpage को index करने में मदद करती है ताकि जो उपयोगकर्ता webpage से सम्बंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं वो webpage तक पहुंच सकें।
Meta tags को HTML के head के अन्दर रखा जाता है जैसे कि <head>meta tags</head>. उपयोगकर्ता इन्हें देख नही सकते पर सर्च इंजन इन्हें देखकर आपकी वेबसाइट और keywords के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है।
Meta tags तीन तरह के होते हैं।
Title tag: यह वो title text है जो search engine listings में browser window के title bar में दिखाई देता है।
Meta description tag: यह आपके पृष्ठ के कंटेंट का संक्षिप्त सार है। यह search engine listings में आपके पृष्ठ के URL के निचे दिखाई देता है।
Meta keywords tag: यह वो जहग है जहां आप अपने पृष्ठ के कंटेंट से सम्बंधित सभी मुख्य keywords और phrases रखते हो।