Alternate text or Alt text एक ऐसी विशेषता (feature) है जिसे HTML में image tag में जोड़ा जाता है। किसी कारणवश अगर चित्र नहीं दिख रहा तो यह खाली चित्र की जगह दिखाई देता है।

Alt text चित्रों को SEO के अनुकूल बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह सर्च इंजन की चित्र को समझने में मदद करता है क्यूंकि सर्च इंजन चित्रों को देख कर समझ नही सकता।

Image Alt Tag का उदाहरण:

  1. <!DOCTYPE>
  2. <html>
  3. <body>
  4. <img src=“seo/images/images-and-alt-text1.png” alt=“SEO Images and alt text 1”/>
  5. </body>
  6. </html>

Alt Text इस्तेमाल करने के कुछ फायदे नीचे गए हैं।

  • अगर कोई चित्र लोड नही हो पाता या किसी कारण से पृष्ठ पर दिखाई नही देता तो alt tag दिखाई देता है जिससे चित्र के बारे में जानकारी मिल जाती है और पता चल जाता है कि वहां पर किस तरह का चित्र है।
  • सर्च इंजन को text को समझने के लिए विकसित किया गया है नाकि चित्रों को देख कर समझने के लिए। इसलिए अगर आपके चित्र के साथ alt tag है तो सर्च इंजन चित्र को समझ जाएगा और उपयोगकर्ता को सही चित्र दिखाएगा।
  • अगर आपके keywords चित्र से सम्बन्धित हैं तो आप इन्हें alt tag में भी डाल सकते हो। इससे आपकी image search ranking में भी सुधार होगा।
  • Alt tags नेत्रहीनों के लिए बहुत सहायक होते हैं क्यूंकि वे चित्रों को देख नही पाते और webpages को समझने के लिए screen readers का इस्तेमाल करते हैं। Alt tags की मदद से उन्हें पता चल जाता है कि screen पर किस तरह का चित्र दिया गया है।