हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
चीकू | सापोडिला (Sapodilla) | मणिलाकारा ज़ापोटा (Manilkara zapota) |
चीकू का वैज्ञानिक नाम मणिलाकारा ज़ापोटा (Manilkara zapota) है। चीकू का सेवन करने से बवासीर (Piles), पुरानी खांसी, कब्ज़ (Constipation) और दस्त (Diarrhea) आदि बीमारियों में लाभ मिलता है। चीकू की पैदावार दक्षिण मेक्सिको, अमेरिका, कैरिबियन, फिलीपींस, पाकिस्तान, भारत, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और मेक्सिको आदि देशों में होती है।

चीकू के फायदे
- चीकू के सेवन से शारीरिक उर्जा बढ़ती है।
- चीकू का सेवन करने से बढ़ती उम्र के साथ होने वाले आँखों से सम्बंधित रोग नहीं होते।
- चीकू गुर्दे और हृदय के रोगों को रोकने में मदद करता है।
- कब्ज़ (Constipation) और दस्त (Diarrhea) की बीमारी चीकू का सेवन करने से नहीं होती।
- चीकू एनीमिया की बीमारी को होने से रोकने में मदद करता है।
- चीकू का सेवन करने से फेफड़ों और मुँह के कैंसर से बचाव होता है।
- चीकू से शरीर की हड्डियों का विकास अच्छा होता है।
- गर्भावस्था और स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए चीकू का सेवन करना लाभप्रद होता है।
- चीकू बवासीर (Piles) में अधिक रक्तस्राव होने से रोकता है।
- चीकू का सेवन करने से पुरानी खांसी में राहत मिलती है।
- चीकू वजन कम करने में मदद करता है, जिससे मोटापे की समस्या दूर होती है।
- चीकू के सेवन से त्वचा में नमी रहती है और त्वचा पर निखार आता है।
- चीकू त्वचा की जुर्रियों को कम करता है।