सलमान खान का जीवन परिचय

भाई जान” नाम से मशहूर सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है| सलमान खान एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, कभी-कभार गायक (Occasionally) और टेलीविजन पर्सनालिटी है जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। सलमान खान ने अपने जीवन के तीस साल हिंदी सिनेमा को दिए हैं| सलमान खान का अपना एक एन.जी. (NGO) है जिसका नाम बीइंग ह्यूमन (Being Human) है और जिससे सलमान खान आये दिन ग़रीबों की मदद करते रहते हैं| सलमान खान ने अब बीइंग ह्यूमन को एक ब्रांड में बदल दिया है जिसके कपड़े साइकिल आदि बाजार में बिकते नज़र आते हैं| सलमान खान के पूर्वज अफग़ानिस्तान से थे जो 1800 के मध्य में इंदौर, मध्य प्रदेश में आकर बस गए थ| 

2018 फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार दुनिया में टॉप-पेड 100 सेलिब्रिटी एंटरटेनर्स की सूची सलमान खान 37.7 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 82 वीं रैंक के साथ सर्वोच्च रैंक वाले भारतीय बने थे।

सलमान खान का जन्म शिक्षा और प्रारंभिक जीवन

सलमान खान का जन्म 27 दिसम्बर 1965 इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था| सलमान खान के पिता का नाम सलीम खान है जो की खुद भी एक फिल्म अभिनेता रह चुके हैं और अब बतौर स्क्रीनराइटर/फिल्म लेखक (Writer) के रूप में जाने जाते हैं | सलमान की माता का नाम सुशीला चरक खान है जो की एक गृहिणी हैं| सलमान खान की एक दूसरी माँ(सौतेली माँ) भी है जिनका नाम हेलेन एन रिचर्डसन खान है जो की एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और नर्तकी थी जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं| सलमान खान के दो छोटे भाई अरबाज खान और सोहेल खान है जो खुद भी फिल्म अभिनेता और निर्देशक हैं और दो छोटी बहनें है अलविरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा जो की गोद (Adopted) ली हुई हैं| सलमान खान ने अपनी शुरुआती स्कूली पढ़ाई सिंधिया स्कूल, ग्वालियर से की थी| सलमान खान ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल से पूरी की थी| फिर आगे कॉलेज की पढ़ाई सलमान ने मुंबई स्थित सेंट ज़ेवियर कॉलेज से की थी लेकिन पढ़ाई में मन न लगने और अभिनय से प्यार को चलते सलमान ने कॉलेज बीच में ही छोड़  दिया था|
सलमान खान ने अपने अभिनय पर काम और लगन के साथ करना शुरू कर दिया| सलमान खान को उनके पिता सलीम खान के कारण कोई आसानी नहीं हुई बल्कि सलमान खान को अपने पहले रोल के लिए काफी इंतज़ार भी करना पड़ा था| सलमान खान ने अपना डेब्यू (Debut)1988 में एक सहायक अभिनेता (Supporting actor) के तौर पर बीवी हो तो ऐसी  में किया था जिसमें सलमान की आवाज़ को भी किसी और ने डब किया था | साल 1989 में उन्होंने अपना डेब्यू बतौर एक मुख्य अभिनेता (Leading role) के रूप में मैंने प्यार किया से किया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट थी और सलमान रातों रातों कई लोगो के दिलो पर राज करने लगे थे| सलमान खान को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल का अवार्ड भी मिला था| जिसके बाद से सलमान खान ने एक के बाद एक बागी, पत्थर के फूल, सनम बेवफा, कुर्बान, साजन और अंदाज़ अपना अपना जैसी हिट फिल्में हिंदी सिनेमा को दिया और अगले साल 1995 में करन अर्जुन जैसी फिल्म की थी और ये सिलसिला 1988 से शुरू हो कर अब तक चल रहा है जिसके चलते सलमान खान अब तक 80 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं| सलमान खान अपनी पेंटिंग के लिए भी काफी मशहूर हैं| कहा जाता है की सलमान खान में दर्शकों को सिनेमा घरों तक खींचने का हुनर है|

सलमान खान की फिल्में और पुरस्कार

सलमान ने अपना फ़िल्मी करियर 1988 में शुरू किया था जिसमें सलमान ने अस्सी से ज्यादा फिल्में किया जिसमें से कुछ प्रमुख हैं:

  • बीवी हो तो ऐसी (1988)
  • मैंने प्यार किया (1989)
  • बाघी (1990)
  • सनम बेवफा (1991)
  • पत्थर के फूल (1991)
  • साजन (1991)
  • अंदाज़ अपना अपना (1994)
  • हम आपके हैं कौन (1994)
  • कारन अर्जुन (1995)
  • जुड़वा (1997)
  • औज़ार (1997)
  • प्यार किया तो डरना क्या (1998)
  • जब प्यार किसीसे होता है (1998)
  • बंधन (1998)
    बीवी ने.1 (1999) 
  • हम दिल दे चुके सनम (1999) 
  • हम साथ साथ हैं (1999) 
  • कहीं प्यार ना हो जाये (2000) 
  • दुल्हन हम ले जायेंगे (2000)
  • चोरी चोरी चुपके चुपके (2001)
  • तुमको न भूल पायेंगे (2002)
  • तेरे नाम (2003)
    मुझसे शादी करोगी (2004) 
  • क्यों की (2005) 
  • पार्टनर (2007) 
  • वांटेड (2009) 
  • दबंग्ग (2010), दबंग्ग 2 (2012), दबंग 3 (2019)
  • रेडी (2011) 
  • बॉडीगार्ड (2011) 
  • एक था टाइगर (2012)
    जय हो (2014) 
  • किक (2014) 
  • बजरंगी भाईजान (2015) 
  • प्रेम रतन धन पायो (2015) 
  • सुल्तान (2016) 
  • ट्यूबलाइट (2017) 
  • टाइगर ज़िंदा है (2017) 
  • भारत (2019), आदि| 

राधे इस साल 2020 में आने वाली थी जिसको अभी रोक पर रखा गया है|

सलमान खान ने चौहत्तर (74) अवार्ड्स जीते हैं जैसे कि:

  • 1990,फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट मेल डेब्यू
  • 1999,फिल्मफेयर अवार्ड सहायक अभिनेता
  • 2010,आईफा हैबिटेट ह्यूमनिटी एम्बेसडरशिप अवार्ड
  • 2011,2012, स्टारडस्ट अवार्ड एक्टर ऑफ़ द ईयर
  • 2011,स्टार स्क्रीन अवार्ड श्रेष्ठ अभिनेता
  • 2012,राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निर्माता
  • 2016,राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निर्माता
  • 2017,ज़ी सिने अवार्ड श्रेष्ठ अभिनेता, आदि|

सलमान खान ने न सिर्फ बड़े परदे पर लोगो को अपना दीवाना बनाया है बल्कि छोटे परदे (टेलीविज़न) पर भी सबके दिलों पर राज किया है| सलमान खान बतौर होस्ट और रियलिटी शो जज के रूप में भी दिखाई देते रहते हैं|

सलमान खान के प्रेम सम्बन्ध और वैवाहिक जीवन

54 साल की उम्र में आज भी लड़कियाँ सलमान खान के लिए पागल हैं|

सलमान खान का नाम बहुत सी अभिनेत्रियों से जुड़ा था जैसे की संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, लुलिअ वेंतूर, आदि| सलमान खान के कई प्रेम सम्बन्ध रहे थे उनमें से संगीता बिजलानी और ऐश्वर्या राय का नाम सबसे ऊपर है कहा जाता है की सलमान खान का इन दोनों अभिनेत्रियों से सलमान का विवाह तक होने वाला था लेकिन कुछ मतभेदों के चलते ये पूरा नहीं हो सका था|

सलमान खान अभी अविवाहित हैं और ऐसा मन जाता कि सलमान कभी शादी भी नहीं करेंगे क्योंकि एक इंटरव्यू में उन्हें कहते सुना गया था कि वह रेखा के बारे में पागल थे और उनसे शादी करना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि रेखा की वजह से उन्होंने किसी से शादी नहीं किया। “शायद, इसलिए मैं अभी अविवाहित हूं,”| 

सलमान खान के विवाद और आरोप

सलमान खान अपनी दया भावना और अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं| सलमान बहुत बार अपनी लड़ाइयों के लिए चर्चा में रहते हैं जिसमें से उनकी विवेक ओबेरॉय और शाहरुख़ खान से हुई लड़ाई आज भी लोगो को याद है| 

सलमान खान पर 1998 में काला हिरण मारने और 2015 में  ‘हिट एंड रन का आरोप भी लगा हुआ है जिसके कारण सलमान को कई बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है| काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी ठहराया गया था और पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।