हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
पिस्ता | पिस्ताचियो (Pistachio) | पिस्टिया वेरा (Pistacia vera) |
पिस्ता का वैज्ञानिक नाम पिस्टिया वेरा (Pistacia vera) है। पिस्ता का सेवन करने से बालों का झड़ना, झुर्रियां, शरीर की अंदरूनी जलन, कैंसर, रक्तचाप (Blood Pressure), मधुमेह (Diabetes) और रक्तवसा (Cholesterol) आदि में लाभ मिलता है।

पिस्ता के फायदे
- नियमित पिस्ता खाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
- पिस्ता का सेवन करते रहने से आँखें स्वस्थ रहती हैं।
- पिस्ता से झुर्रियां ख़त्म होती हैं और त्वचा में निखार आता है।
- पिस्ता धूप के दुष्प्रभावों से शरीर का बचाव करता है।
- पिस्ता का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरौदक शक्ति बढ़ती है।
- पिस्ता से शरीर में चिकनाई बनती है। जिससे शरीर की दमक बरकरार रहती है।
- पिस्ता का सेवन करने से शरीर में रक्तवसा (Cholesterol) नियंत्रित होता है और हृदय से जुड़ी बीमारी होने की संभावना कम होती है।
- पिस्ता का सेवन से कैंसर की बीमारी से बचाव होता है और कैंसर से लड़ने में भी सहायता मिलती है।
- शरीर में अंदरूनी जलन पड़ने पर पिस्ता का सेवन करने से राहत मिलती है।
- पिस्ता का सेवन करने से रक्तचाप (Blood Pressure) नियंत्रित रहता है।
- पिस्ता खाने से स्मृति शक्ति में वृद्धि होती है और दिमाग भी तेज होता है।
- पिस्ता के सेवन से मधुमेह (Diabetes) की बीमारी को बढ़ने से रोकता है।
- पिस्ता का सेवन करने से शरीर की सूजन से राहत मिलती है।
पिस्ता से नुकसान
- पिस्ता का अधिक सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है।
- पिस्ता के अधिक सेवन से शरीर का रक्तचाप (Blood Pressure) भी बढ़ सकता है।
- पिस्ता से एलर्जी होने पर इसका सेवन करना हानिकारक है।
- गुर्दे से जुड़ी बीमारियों में पिस्ता का सेवन करने से हानि होती है।
- अधिक पिस्ता का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती हैं।
- पिस्ता का अधिक सेवन करने से सिर दर्द, भूख न लगना, पैर में मरोड़, भ्रम होना (hallucination) और दिमाग से जुड़ी बीमारी हो सकती हैं।