हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
नाशपाती | पियर (Pear) | पीयरस (Pyrus) |
नाशपाती का वैज्ञानिक नाम पीयरस (Pyrus) है। नाशपाती का सेवन करने से मधुमेह (Diabetes), एनीमिया, रक्तचाप (Blood Pressure), बुखार और गठिया (Arthritis) आदि बीमारियों में लाभ मिलता है। नाशपाती की सबसे ज्यादा पैदावार चीन में होती है। ऐसे और भी अन्य देश हैं जहाँ नाशपाती की पैदावार होती है, जैसे अमेरिका, अर्जेंटीना, इटली, तुर्की, स्पेन, भारत, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम और जापान आदि।

नाशपाती के फायदे
- गर्भवती महिलायों के लिए नाशपाती का सेवन करना लाभप्रद है।
- नाशपाती के रस का सेवन करने से कफ कम होता है और गले की खराश भी ख़त्म होती है।
- नाशपाती का सेवन करने से मधुमेह (Diabetes) रोग ठीक होता है।
- नाशपाती के सेवन से हड्डियाँ मज़बूत होती हैं।
- नाशपाती का सेवन करने से रक्तवसा (Cholesterol) नियंत्रित रहता है।
- नाशपाती का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
- एनीमिया रोग में नाशपाती का सेवन करने से लाभ मिलता है।
- नाशपाती के सेवन से रक्तचाप (Blood Pressure) नियंत्रित रहता है।
- बुखार में नाशपाती का रस पीने से जल्द राहत मिलती है।
- नाशपाती के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
- नाशपाती का सेवन करने से कैंसर होने की संभावना कम होती है।
- गठिया (Arthritis) रोग में नाशपाती का सेवन करना लाभप्रद होता है।