8 नवंबर सन 2016 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रात 8 बजकर 15 मिनट पर दूरदर्शन चैनल के माध्यम से नोटबंदी की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा से कुछ लोगों का दिन का चैन और रातों की नींद उड़ गई।
नोटबंदी की प्रक्रिया में पुराने नोटों या सिक्कों के बदले नये नोट या सिक्के बाजार में लाये जाते हैं। नोटबंदी के बाद पुराने नोटों का कोई मूल्य नहीं होता है। एक निधार्रित समय अवधि के अंदर बैंकों से पुराने नोटों के बदले नये नोट बदले जा सकते हैं। भ्रष्टाचार, नकली नोट, कालाधन, महंगाई आदि को नियंत्रण में करने के लिए नोटबंदी की जाती है।
‘नोटबंदी’ के विषय पर आधारित स्लोगन निम्नलिखित हैं।
स्लोगन.1
देश ने मिलकर यह ठाना है, भ्रष्टाचार को मिटाना है।
स्लोगन.2
आओ चलो इतिहास बनायें, इस देश को खुशहाल बनायें।
स्लोगन.3
अपना देश, कैशलेस देश।
स्लोगन.4
नोटबंदी को Support करो, करप्शन से Hate करो।
स्लोगन.5
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान।
स्लोगन.6
नोटबंदी का हुआ यह जादू, भ्रष्टाचारियों पर हुआ है काबू।
स्लोगन.7
देश में बड़ा बदलाव है, नोटबंदी का प्रभाव है।
स्लोगन.8
भ्रष्टाचार मुक्त जब होगा देश, तभी बनेगा राष्ट्र विशेष।
स्लोगन.9
चलिए हम भी साथ निभाएं, अपने देश को आगे बढ़ायें।
स्लोगन.10
नया है दौर नया है जमाना, अब हमें डिजिटल इंडिया है बनाना।