हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
शहतूत | मलबैरी (Mulberry) | मोरस (Morus) |
शहतूत का वैज्ञानिक नाम मोरस (Morus) है। शहतूत का सेवन करने से लू (Sunstroke) , हृदय, रक्तवसा (Cholesterol), शरीर की सूजन, हाथ और तलवों की जलन आदि समस्याओं में लाभ मिलता है। शहतूत की सबसे ज्यादा पैदावार चीन में होती है। ऐसे और भी अन्य देश हैं जहाँ शहतूत की पैदावार होती है, जैसे भारत, जापान, अमेरिका, ईरान, म्यांमार और मंगोलिया आदि।

शहतूत के फायदे
- गर्मियों में शहतूत के रस में चीनी मिलाकर सेवन करने से लू (Sunstroke) से बचाव होता है।
- शहतूत का सेवन करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है।
- शहतूत के सेवन से पेट के हानिकारक कीटाणु मर जाते हैं।
- नियमित शहतूत का सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है।
- शहतूत रक्तवसा (Cholesterol) को नियंत्रित रखता है।
- शहतूत का सेवन करने से रक्त से जुड़े रोगों में लाभ मिलता है।
- शरीर की सूजन में शहतूत और शहद का लेप बनाकर लगाने से राहत मिलती है।
- शहतूत के रस का सेवन करने से हाथ और तलवों की जलन में लाभ मिलता है।