मनुष्य अपने जीवन में सफल होता है तो उसमें उसकी शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षा मनुष्य के व्यक्तित्व के निर्माण में सहायता करती है। शिक्षा से व्यक्ति के मन में आत्मविश्वास पैदा होता है और उसके अन्दर सकारात्मक विचारों का जन्म होता है। आज के युग में शिक्षा का बड़ा महत्व है। शिक्षा के बिना व्यक्ति अपने जीवन में उचित फैसले नहीं ले पाता। हमें अपने परिवार के सभी सदस्यों को उचित शिक्षा देनी चाहिए जिससे वे अपने जीवन में आने वाली मुश्किलों को बड़ी आसानी से हल कर सकें और अपने जीवन को बेहतर बना सकें।
‘शिक्षा – साक्षरता’ के विषय पर आधारित स्लोगन निम्नलिखित हैं।
स्लोगन.1
शिक्षित परिवार, सुखी परिवार।
स्लोगन.2
सब पढ़ें, सब बढ़ें।
स्लोगन.3
बापू जी का था यह कहना, अनपढ़ बनकर कभी ना रहना।
स्लोगन.4
विकसित राष्ट्र की यही कल्पना, शिक्षित पूरे देश को करना।
स्लोगन.5
रोटी, कपड़ा और मकान, पर शिक्षा से बनेगा देश महान।
स्लोगन.6
अज्ञानता का अंधकार मिटेगा, शिक्षा से सुधार होगा।
स्लोगन.7
स्कूल जाने ना छूटे कोई बच्चा, आपका यह सहयोग होगा देश के लिए सच्चा।
स्लोगन.8
शिक्षा है अतुल्य गहना, इसे हमेशा पहनाते रहना।
स्लोगन.9
तुम मानो मेरा कहना, शिक्षा से कभी दूर न रहना।
स्लोगन.10
बचपन से ही मेरा सपना, पढ़ना लिखना और पढ़ाना।
स्लोगन.11
शिक्षित, उन्नत, समझदार, शिक्षा है सुख का आधार।
स्लोगन.12
शिक्षा की जिम्मेदारी, यही है समझदारी।
स्लोगन.13
कोई न बच्चा न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार।
स्लोगन.14
इस ज़माने में न करें यह भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल।
स्लोगन.15
अगर एक भी बच्चा छूटेगा, तो संकल्प हमारा टूटेगा।
स्लोगन.16
हर घर में यह दीप जलाओ, अपने बच्चे को स्कूल पढाओ।
स्लोगन.17
अनपढ़ होना है अभिशाप, वरना रहोगे अंगूठा छाप।
स्लोगन.18
लड़का-लड़की एक समान, शिक्षा से दोनों बनेंगे महान।
स्लोगन.19
घर का मान बढ़ाएंगे, स्कूल में शिक्षा जब पाएंगे।
स्लोगन.20
दीप से दीप जलाएंगे, देश को साक्षर बनाएंगे।
स्लोगन.21
शिक्षा वह मजबूत है सीढ़ी, जिससे बढ़ती जाए पीढ़ी।
स्लोगन.22
सर्व शिक्षा का अभियान, सबको मिलेगा बेसिक ज्ञान।
स्लोगन.23
पिताजी सुन लो विनती हमारी, पढ़ने की है यह उम्र हमारी।
स्लोगन.24
पढ़ी-लिखी जब होगी माता, घर की बनेगी भाग्य विधाता।
स्लोगन.25
शिक्षा एक अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन।
स्लोगन.26
जहाँ न होता साक्षरता का वास, कैसे होगा उस देश का विकास।
स्लोगन.27
अपनी बेटी का मान बढ़ाना, हर हाल में अब उसे पढ़ाना।
स्लोगन.28
किताबों से प्यार करो, जीवन अपना उद्धार करो।
स्लोगन.29
किताबों को अपना हथियार बनाओ, ज्ञान लगातार पाते जाओ।
स्लोगन.30
जो अनपढ़ रह जाता है, वह एक दिन पछताता है।