हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
किवी | किवी (Kiwi) | एक्टीनीडिया डेलीसिओसा (Actinidia deliciosa) |
किवी का वैज्ञानिक नाम एक्टीनीडिया डेलीसिओसा (Actinidia deliciosa) है। किवी का सेवन करने से रक्तवसा (Cholesterol), पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, मोटापा और कब्ज (Conspitation) आदि समस्याओं में लाभ मिलता है। किवी फल की सबसे ज्यादा पैदावार न्यूजीलैंड में होती है। ऐसे और भी अन्य देश हैं जहाँ किवी फल का उत्पादन होता है, जैसे इटली, बेल्जियम, चिली, ईरान, स्पेन, हांगकांग, यूनान, भारत और फ्रांस आदि।
किवी के फायदे
- किवी का सेवन करने से ह्रदय सम्बंधित बीमारियों का खतरा कम होता है।
- किवी फल को खाने से डेंगू और चिकनगुनिया में फायदा होता है।
- किवी खाना गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी होता है।
- किवी का सेवन करना आँखों के लिए फायदेमंद होता है।
- किवी फल अच्छी और गहरी नींद लाने में सहायता करता है।
- किवी खाना पेट दर्द, कब्ज (Conspitation) और पेट की अन्य बीमारियों में लाभकारी होता है।
- किवी के सेवन से मधुमेह (Diabaties) रोग में लाभ मिलता है।
- किवी फल को खाने से शरीर की सूजन में लाभ मिलता है।
- किवी खाने से मोटापा कम होता है।
- किवी के सेवन से रक्तवसा (Cholesterol) नियंत्रित रहता है।
- किवी बढ़ती उम्र के साथ होने वाली झुर्रियाँ (Wrinkles) को कम करता है।
- किवी को खाने से रक्तसंचार (Blood Cerculation) में फायदा होता है।
- किवी खाने से दांतों की समस्या से राहत मिलती है।
- किवी फल के सेवन से रंग गोरा करने में मदद मिलती है।
- किवी खाने से सर्दी-जुकाम में लाभ मिलता है।
- किवी को खाने से रक्तचाप (Blood Pressure) को नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।
- किवी का सेवन गठिया (Arthrities) मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
- किवी फल खाने से नासूर (Ulcer) से राहत मिलती है।
किवी के नुकसान
- गुर्दे से सम्बंधित रोग में कीवी का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।
- किवी खाने से एलर्जी (Allergy) की समस्या हो सकती है।
- किवी फल अधिक खाने से दस्त हो सकते हैं।