स्वस्थ जीवन ही सभी सुखों का आधार है। अच्छे स्वास्थ्य में सौंदर्य होता है, जिनका स्वास्थ्य अच्छा होता है, उनका मन हमेशा उत्साह और उमंग से परिपूर्ण होता है। अच्छे स्वास्थ्य वाला व्यक्ति कठिनाईयों से नहीं घबराता और अपना कार्य चिंतामुक्त होकर करता है।
दूसरी तरफ खराब स्वास्थ्य वाला व्यक्ति हर समय दुःखी, उदास और विचलित रहता है। धनी व्यक्ति यदि अस्वस्थ है तो उसके धन का कोई मूल्य नहीं होता। गरीब व्यक्ति यदि स्वस्थ है, तो उसके पास जो कुछ भी है, वह उसका उचित इस्तेमाल कर सकता है।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, इसीलिए हमें स्वस्थ रहने के सभी उपाय करने चाहिए। सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्यप्रद जीवन शैली अपनानी चाहिए।
‘स्वस्थ जीवन’ पर आधारित स्लोगन निम्नलिखित हैं।
स्लोगन.1
अगर बचा नहीं पाये अपना तन, झूठा है करोडों का पैसा व धन।
स्लोगन.2
फिट है तो हिट है।
स्लोगन.3
हेल्थ का रखो हमेशा ध्यान, तभी बनोगे तुम महान।
स्लोगन.4
हेल्थ को दे पहले स्थान, तभी होगा बिमारियों का निदान।
स्लोगन.5
अब हर किसी से यही कहना, स्वस्थ रहना व सुखी रहना।
स्लोगन.6
स्वास्थ्य ही जीवन है।
स्लोगन.7
स्वस्थ शरीर की जिसने ठानी, यही बेहतर जीवन की निशानी।
स्लोगन.8
हमारा स्वास्थ्य अनमोल है, नहीं कोई इसका मोल है।
स्लोगन.9
स्वस्थ और फिट रहो।
स्लोगन.10
अगर है तुमको स्वस्थ रहना, आज ही से व्यायाम है करना।
स्लोगन.11
रह जायेगा सपना आपका अधूरा, अगर नहीं होगा शरीर स्वस्थ पूरा।
स्लोगन.12
पहले रखो शरीर का ध्यान, उसके बाद करना सारे काम।
स्लोगन.13
हर किसी का है यही पक्ष, बेहतर स्वास्थ्य को बनाओ लक्ष्य।
स्लोगन.14
बीमारी बना देती है दुर्गम, अच्छे स्वास्थ्य से है जीवन।
स्लोगन.15
अगर रहना है तुमको हिट, खुद को बनाओ हेल्थी और फिट।
स्लोगन.16
चाहे कमा लो कितनी धन-दौलत, बिना स्वास्थ्य के बेकार यह सब।
स्लोगन.17
खुद को मजबूत बनाओ, योग और व्यायाम अपनाओ।
स्लोगन.18
अब हेल्थी रहने को बनाओ नारा, स्वयं बनो खुद का सहारा।
स्लोगन.19
बदलनी है ज़िन्दगी की किस्मत, स्वस्थ शरीर के लिए चुकाओ कीमत।
स्लोगन.20
स्वस्थ रहने को मकसद बनाओ, अपना जीवन बचाओ-जीवन बचाओ।
स्लोगन.21
स्वस्थ रहना है मेरी कर्म पूजा, इससे बढ़कर है काम न दूजा।