हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
अंगूर | ग्रपे (Grape) | विटिस (Vitis) |
अंगूर का वैज्ञानिक नाम विटिस (Vitis) है। अंगूर का सेवन करने से रक्तवसा (Cholesterol) , रक्तचाप (Blood Pressure) और आँखों की रोशनी आदि में लाभ मिलता है। अंगूर की सबसे ज्यादा पैदावार चीन में होती है। ऐसे और भी अन्य देश हैं जहाँ अंगूर की पैदावार होती है, जैसे अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस, तुर्की, अर्जेंटीना, भारत, चिली और ईरान आदि।

अंगूर के फायदे
- अंगूर का नियमित सेवन करने से कैंसर से बचाव होता है।
- अंगूर के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है।
- अंगूर का सेवन करने से रक्तवसा (Cholesterol) नियंत्रित होता है।
- अंगूर खाने से हृदय स्वस्थ रहता है।
- अंगूर के सेवन से शरीर की उर्जा बढ़ती है और थकान कम होती है।
- अंगूर का सेवन करने से रक्तचाप (Blood Pressure) नियंत्रित होता है।
- अंगूर से आँखों की रोशनी बढ़ती है।
- अंगूर शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है।
- अंगूर शरीर से विषाक्त पदार्थों (Toxic substances) को बाहर निकालने में मदद करता है।
- अंगूर से शरीर की हड्डियों का घनत्व (Density) बढ़ता है।
अंगूर के नुकसान
- फलों के मीठेपन से यदि आपका शरीर संवेदनशील है तो अंगूर का सेवन करने से जिगर(Liver) और गुर्दे(Kidney) पर प्रभाव पड़ सकता है।
- अंगूर का अधिक सेवन करने से गैस, जी मिचलाना (Nausea) और उल्टी (Vomiting) की समस्या हो सकती है।