हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
लहसुन | गार्लिक (Garlic) | केप्सीकम एनम एल (एलिम सटिवुम) |
लहसुन का वैज्ञानिक नाम एलिम सटिवुम (Allium sativum) है। लहसुन का सेवन करने से ह्रदय रोग, रक्त-परिसंचरण (Blood circulation), गठिया (Arthritis), खाँसी, सर्दी और दमा(Asthama) आदि बीमारियों में लाभ मिलता है।
लहसुन के फायदे
- लहसुन ह्रदय रोग एवं दिल के दौरे से बचाव करता है।
- लहसुन रक्त-परिसंचरण (Blood circulation) में सुधार लाता है।
- लहसुन के सेवन से रक्तवसा ,(Cholesterol) कम होती है।
- लहसुन का सेवन करने से उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) कम करने में मदद मिलती है।
- गठिया (Arthritis) के कारण सूजन और जोड़ों के दर्द में लहसुन का सेवन करना लाभप्रद होता है।
- लहसुन के सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- लहसुन का सेवन करने से खांसी, सर्दी एवं दमा (Asthama) जैसी अन्य श्वास संबंधी रोगों में लाभ मिलता है।
- दाद और मुँह के छालों पर लहसुन का पेस्ट लगाने से लाभ मिलता है।
- लहसुन के सेवन से शरीर में होने वाला संक्रमण (Infection) खत्म होता है।
- दांत के दर्द पर लहसुन का तेल या घिसा हुआ लहसुन लगाने से लाभ होता है।
- लहसुन खाना पाचन तंत्र (Digestive system) के लिए अच्छा होता है।
- लहसुन कैंसर होने से रोकता है, विशेष रूप से फेफड़ों और पाचन तंत्र के कैंसर को।
- लहसुन के सेवन से वजन घटाने में सहायता मिलती है।
- लहसुन मधुमेह (Diabetes) को नियंत्रण में रखता है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए लहसुन का सेवन करना लाभप्रद है।
- लहसुन के सेवन से एलर्जी (Allergie) की समस्या दूर होती है।
लहसुन के नुकसान
- अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से पेट में गैस हो सकती है और पाचन तंत्र बिगड़ सकता है।
- लहसुन खाने से मुँह में से बदबू आ सकती है।
- खून को पतला करने वाली अन्य ऐसी दवाओं के साथ लहसुन खाना हानिकारक हो सकता है।