बिरला मंदिर दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में से एक है। बिरला मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है। यह एक पुराना मंदिर है, जिसका निर्माण सन. 1622 में वीर सिंह ने करवाया था। लगभग 150 वर्षों बाद सन. 1793 में प्रथ्वी सिंह ने इस मंदिर में मरम्मत का कार्य करवाया था। भारत के मशूहर उद्योगपति बिरला परिवार ने इस मंदिर का विस्तार करने में अपना योगदान दिया। यह मंदिर सन. 1938 में पूरा बनकर तैयार हुआ, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा किया गया था।

बिरला मंदिर | Birla Mandir | Birla Temple in Hindi

भारत में मनाए जाने वाले त्यौहार दीपावली और जन्माष्टमी के लिए बिरला मंदिर बहुत ही मशहूर है। इस मंदिर के चारों तरफ़ भगवान कृष्ण, शिव, गणेश, हनुमान और बुद्ध को समर्पित छोटे मंदिर भी है। इस मंदिर के अन्दर सभी धर्म और जाति के व्यक्ति प्रवेश कर सकते हैं। यह मंदिर करीब 7.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। मंदिर का परिसर चारों तरफ़ से बाग बगीचे और फुब्बरों से मिलकर बना है, दीपावली और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान हर साल हजारों की सख्यां में पयर्टकों को अपनी और आकर्षित करता है।

बिरला मंदिर उडियन शैली में बना हुआ है, मंदिर के बाहर का हिस्सा सफ़ेद पत्थर और लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। इसका वास्तुशिल्प हमें मुग़ल शैली की याद दिलाता है। मंदिर के तीनों तरफ़ दो मंजिला बरामदे हैं और पीछे के तरफ़ बाग बगीचे और फुब्बारे हैं। मंदिर परिसर में यज्ञशाला और कृत्रिम पहाड़ी, गुफाएँ, और गीता भवन भी हैं। गीता भवन में भगवान श्री कृष्ण की विशाल मूर्ति महाभारतकालीन चित्र भी हैं। मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन की झाँकी देखी जा सकती है।

कनाट प्लेस के पास बिरला मंदिर तक परिवहन साधनों के द्वारा आसानी से पहुँच सकते हैं। मंदिर के पास स्थित नजदीकी मेट्रो स्टेशन रामकृष्ण आश्रम मार्ग है। बिरला मंदिर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। मंदिर में प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। प्रार्थना भवन में फोटो खींचना सख्त मना है।

मंदिरों की तालिका-

क्र. सं.मंदिर का नाममंदिर का स्थानदेवी / देवता का नाम
1बांके बिहारी मंदिरमथुरा-वृन्दावन, उत्तर प्रदेशबांके बिहारी (श्री कृष्ण)
2भोजेश्वर मंदिरभोपाल, मध्यप्रदेशभगवान शिव
3दाऊजी मंदिरबलदेव, मथुरा, उत्तर प्रदेशभगवान बलराम
4द्वारकाधीश मंदिरमथुरा, उत्तर प्रदेशश्री कृष्ण
5गोवर्धन पर्वतगोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेशश्री कृष्ण
6इस्कॉन मंदिरमथुरा-वृन्दावन, उत्तर प्रदेशश्री कृष्ण, भगवान बलराम
7काल भैरव मंदिरभैरवगढ़, उज्जैन, मध्यप्रदेशभगवान काल भैरव
8केदारनाथ मंदिररुद्रप्रयाग, उत्तराखण्डभगवान शिव
9महाकालेश्वर मंदिरजयसिंहपुरा, उज्जैन, मध्यप्रदेशभगवान शिव
10नन्द जी मंदिरनन्दगाँव, मथुरानन्द बाबा
11निधिवन मंदिरमथुरा-वृन्दावन, उत्तर प्रदेशश्री कृष्ण, राधा रानी
12ओमकारेश्वर मंदिरखंडवा, मध्यप्रदेशभगवान शिव
13प्रेम मंदिरमथुरा-वृन्दावन, उत्तर प्रदेशश्री कृष्ण, राधा रानी
14राधा रानी मंदिरबरसाना, मथुरा, उत्तर प्रदेशश्री कृष्ण, राधा रानी
15श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिरमथुरा, उत्तर प्रदेशश्री कृष्ण, राधा रानी
16बृजेश्वरी देवी मंदिरनगरकोट, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेशमाँ ब्रजेश्वरी
17चामुंडा देवी मंदिरकांगड़ा, हिमाचल प्रदेशमाँ काली
18चिंतपूर्णी मंदिरऊना, हिमाचल प्रदेशचिंतपूर्णी देवी
19ज्वालामुखी मंदिरकांगड़ा, हिमाचल प्रदेशज्वाला देवी
20नैना देवी मंदिरबिलासपुर, हिमाचल प्रदेशनैना देवी
21बाबा बालकनाथ मंदिरहमीरपुर, हिमाचल प्रदेशबाबा बालकनाथ
22बिजली महादेव मंदिरकुल्लू, हिमाचल प्रदेशभगवान शिव
23साईं बाबा मंदिरशिर्डी, महाराष्ट्रसाईं बाबा
24कैला देवी मंदिरकरौली, राजस्थानकैला देवी (माँ दुर्गा की अवतार)
25ब्रह्माजी का मंदिरपुष्कर, राजस्थानब्रह्माजी
26बिरला मंदिरदिल्लीभगवान विष्णु, माता लक्ष्मी देवी
27वैष्णों देवी मंदिरकटरा, जम्मूमाता वैष्णो देवी
28तिरुपति बालाजी मंदिरतिरुपति, आंध्रप्रदेशभगवान विष्णु
29सोमनाथ मंदिरवेरावल, गुजरातभगवान शिव
30सिद्धिविनायक मंदिरमुंबई, महाराष्ट्रश्री गणेश
31पद्मनाभस्वामी मंदिर(त्रिवेन्द्रम) तिरुवनंतपुरम्, केरलभगवान विष्णु
32मीनाक्षी अम्मन मंदिरमदुरै या मदुरई, तमिलनाडुमाता पार्वती देवी
33काशी विश्वनाथ मंदिरवाराणसी, उत्तर प्रदेशभगवान शिव
34जगन्नाथ मंदिरपुरी, उड़ीसाश्री कृष्ण, बलराम और सुभद्रा
35गुरुवायुर मंदिरगुरुवायुर, त्रिशूर, केरलश्री कृष्ण
36कन्याकुमारी मंदिरकन्याकुमारी, तमिलनाडुमाँ भगवती
37अक्षरधाम मंदिरदिल्लीभगवान विष्णु