हिंदी नाम अंग्रेजी नाम (English Name) वैज्ञानिक नाम (Scientific Name)
एवोकाडो एवोकाडो (Avocado) पर्सिया अमरीकाना (Persea americana)

 

एवोकाडो का वैज्ञानिक नाम पर्सिया अमरीकाना (Persea americana) है। एवोकाडो का सेवन करने से गर्भावस्था, मधुमेह (Diabetes), कमजोर हड्डियाँ और सांसो की दुर्गंध आदि बीमारियों में लाभ मिलता है। एवोकाडो की सबसे ज्यादा पैदावार मेक्सिको में होती है। ऐसे और भी अन्य देश हैं, जहाँ एवोकाडो का उत्पादन होता है, जैसे डोमिनिकन गणराज्य, पेरू, इंडोनेशिया, केन्या, अमेरिका, रवांडा, चिली और ब्राजील आदि।

एवोकाडो | Avocado Ke Fayde | Benefits of Avocado in Hindi

एवोकाडो के फायदे

  1. एवोकाडो का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
  2. एवोकाडो के सेवन से अपच और खराब पेट के कारण बनने वाली सांसों की बदबू दूर हो जाती है।
  3. एवोकाडो के तेल को त्वचा पर लगाने से धूप की कालिमा (sunburn) से बचाव होता है।
  4. एवोकाडो बढ़ती उम्र के साथ आखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
  5. एवोकाडो का सेवन करने से रक्तवसा (cholesterol) नियंत्रित रहता है।
  6. एवोकाडो ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम होती है।
  7. गर्भावस्था के दौरान एवोकाडो के सेवन से जी मिचलाना (Nausea) और बदहजमी जैसी समस्या में लाभ मिलता है।
  8. नियमित एवोकाडो को खाने से गठिया (Arthritis) रोग होने की संभावना नहीं होती।
  9. एवोकाडो वजन कम करने में मदद करता है।
  10. एवोकाडो के सेवन से उम्र बढ़ने की गति को कम करने में मदद मिलती है।
  11. एवोकाडो खाने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है।
  12. एवोकाडो के पत्तों के रस का सेवन करने से मधुमेह (Diabetes) रोग में लाभ मिलता है।

एवोकाडो के नुकसान

  1. अत्यधिक एवोकाडो का सेवन करने से पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है।
  2. एवोकाडो का अधिक सेवन करने से रक्तवसा (cholesterol) का स्तर अत्यधिक कम हो सकता है।
  3. एवोकाडो के सेवन से जिगर (Liver) पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है।