हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
आंवला | आंवला (Amla) | फिलेंथस एम्ब्लिका (Phyllanthus emblica) |
आंवला का वैज्ञानिक नाम फिलेंथस एम्ब्लिका (Phyllanthus emblica) है। आंवला का सेवन करने से दिमाग तेज होता है, लीवर, मधुमेह (Diabetes), हड्डियाँ, मोटापा और पीलिया (Jaundice) आदि में लाभ होता है।

आंवला के फायदे
- आंवला खाने से बाल लम्बे, घने और मजबूत होते हैं।
- आंवला खाने से दिमाग तेज होता है।
- आंवले का सेवन करने से आखों की रोशनी में वृद्धि होती है।
- आंवला खाने से दांत मजबूत और स्वस्थ रहते हैं।
- आंवला के सेवन से खांसी, सर्दी एवं दमा जैसी अन्य श्वास संबंधी रोगों में और सांस लेने में होने वाली परेशानियों में लाभ होता है।
- आंवला ह्रदय रोग एवं दिल के दौरे से बचाव करता है।
- आंवला खाना मधुमेह (Diabetes) में लाभ करता है।
- आंवला लीवर को साफ़ और स्वस्थ रखता है।
- आंवला के सेवन से पीलिया (Jaundice) में लाभ होता है।
- आंवला का सेवन करने से पाचनतंत्र दुरुस्त रहता है।
- आंवला मूत्र प्रणाली (Urinary system) और गुर्दे (Kidney) को स्वस्थ रखता है।
- आंवला खाना नसों के लिए अच्छा होता है, इसे खाने से लकवाग्रस्त (Paralysis) जैसी बीमारी से निकला जा सकता है।
- आंवला के सेवन से हड्डियाँ मजबूत रहती हैं।
- आंवला खाने से चेहरे पर चमक आती है और दाग, मुंहासे, क्षतिग्रस्त कोशिकाओं और झुर्रियों को हटाने में सहायता मिलती है।
- आंवला खाने से मोटापा कम होता है।
- आंवला महिलाओं में बांझपन (Infertility) को दूर करता है।
- आंवला पुरुषों में वीर्य की वृद्धि करके उसकी गुणवत्ता में सुधार लाता है।
- आंवला का रस पीने से रक्त साफ होता है।
- आंवले का रस पीने से नाखून स्वस्थ और मजबूत रहते हैं।
- आंवले को पानी में मिलाकर नहाने से बुढ़ापे की गति कम होती है।
- आंवला रक्तचाप (Blood pressure) को नियंत्रण में रखता है।
आंवला के नुकसान
- आंवला तासीर में ठंडा होता है, जिसकी वजह से सर्दी और खाँसी हो सकती है।
- आंवले को बिना पानी के साथ सेवन करने से कब्ज की समस्या और बढ़ सकती है।
- एलर्जी में आंवले का सेवन करने से एलर्जी और बढ़ सकती है।
- आंवले का सेवन अधिक मात्रा में किया जाये तो इससे पेशाब में जलन हो सकती है।
- आंवले को अधिक मात्रा में खाने से गर्भवती महिलाओं की पाचन शक्ति पर असर पड़ सकता है।
- आंवले का सेवन लम्बे समय तक अधिक मात्रा में किया जाए तो इससे पथरी बन सकती है।
- आंवला त्वचा की नमी को कम कर सकता है।
- आंवले के अधिक सेवन से दस्त (Diarrhea) हो सकते हैं।
- आंवला मधुमेह (diabetes) की दवा के साथ खाना हानिकारक हो सकता है।
- रक्तचाप (Blood pressure) की बीमारी होने पर आंवला खाना हानिकारक हो सकता है।