हिंदी नाम | अंग्रेजी नाम (English Name) | वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) |
---|---|---|
बादाम | अलमॉन्ड (Almond) | परुना डुलसीस (Prunus dulcis) |
बादाम का वैज्ञानिक नाम परुना डुलसीस (Prunus dulcis) है। बादाम के सेवन से हृदय से जुड़ी बीमारी, रक्त चाप (Blood Pressure), पाचन तंत्र, कब्ज़ (Constipation), रक्तवसा (Cholesterol) और रक्तशर्करा (Blood sugar) आदि समस्याओं में लाभ मिलता है।

बादाम के फायदे
- बादाम के सेवन से स्मृति शक्ति बढ़ती है।
- बादाम खाने से हृदय से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है।
- बादाम से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। जिससे सर्दियों में लाभ मिलता है।
- बादाम खाने से रक्त चाप (Blood Pressure) नियंत्रित रहता है।
- आँखों के निचे बादाम का तेल लगाने से काले घेरे (Dark Circles) मिटते हैं।
- गर्भवती महिलायों के लिए बादाम का सेवन करना लाभदायक होता है।
- बादाम के सेवन से शारीरिक उर्जा बढ़ती है।
- बादाम खाने से रक्तवसा (Cholesterol) और रक्त शर्करा (Blood sugar) नियंत्रित रहते हैं।
- बादाम खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- बादाम के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।
- बादाम का सेवन करने से रुखी त्वचा में निखार आता है।
- बादाम खाने से कब्ज़ (Constipation) की बिमारी ठीक होती है।
- बादाम के सेवन से शरीर में वीर्य बढ़ता है।
- बादाम का तेल स्तन पर लगाने से स्त्रियों के स्तन का विकास अच्छा होता है।
- 3-4 बादाम की बूंद नाक में डालने से मानसिक शक्ति बढ़ती है।
- बादाम की 3-4 बूंद कान में डालने से, कान से जुड़ी बीमारी ठीक होती हैं।
- बादाम के तेल को सर पर लगाने से बाल मजबूत होते हैं और सर दर्द में भी लाभ होता है।
- बादाम का सेवन करने से बालों का झड़ना कम होता है।
बादाम के नुकसान
- अधिकतम बादाम के सेवन से दस्त (Diarrhea) की बीमारी हो सकती है।
- ज्यादा बादाम खाने से वजन बढ़ता है।
- अधिक बादाम के सेवन से कई दवाओं का शरीर पर दुष्प्रभाव हो सकता है।
- अधिक बादाम खाने से थकान, सरदर्द, दस्त और पेट का फूलना जैसी बीमारी हो सकती हैं।
- अधिक मात्रा में बादाम खाने से पाचान क्रिया से जुड़ी समस्या हो सकती हैं।
- गुर्दे (Kidney) में पथरी व पित्ताशय की थैली (Gall bladder) से जुड़ी समस्यायों में बादाम के सेवन से हानि होती है।