भारत और विश्व के इतिहास में 9 सितंबर का अपना एक खास स्थान है। 9 सितंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 9 सितंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 9 सितंबर 1776 में अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेट कॉलोनीज़’ से बदलकर ‘संयुक्त राज्य अमेरिका’ किया।
- 9 सितंबर 1791 में United States की राजधानी का नाम Washington D.C. आज के दिन ही राष्ट्रपति George Washington के नाम पर रखा गया।
- 9 सितंबर 1850 में California अमेरिका का 31वां राज्य बना।
- 9 सितंबर 1867 में यूरोपीयीय देश Luxembourg ने स्वतंत्रता हासिल की।
- 9 सितंबर 1915 में प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी ‘जतिन्द्रनाथ सान्याल’ और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संधर्ष हुआ।
- 9 सितंबर 1920 में अलीगढ़ का ‘एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज’, ‘अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय’ (AMU) में रूपांतरित हो गया।
- 9 सितंबर 1923 में तुर्की को गणराज्य का दर्जा दिलाने वाले ‘मुस्तफा कमाल अतातुर्क’ ने 9 सितंबर को ही ‘रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी’ की स्थापना की।
- 9 सितंबर 1939 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना ‘वर्साय’ पहुँची।
- 9 सितंबर 1940 में George Stibitz ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।
- 9 सितंबर 1945 में प्रथम Computer Bug की खोज हुई।
- 9 सितंबर 1948 में ‘कोरिया गणराज्य’ की स्थापना हुई।
- 9 सितंबर 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
- 9 सितंबर 1950 में यूरोपीय देश फ्रांस में बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।
- 9 सितंबर 1965 में ‘तिब्बत’ चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
- 9 सितंबर 1967 में ‘युगांडा’ ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।
- 9 सितंबर 1979 में ‘जोगेन्द्र नाथ हज़ारिका’ ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।
- 9 सितंबर 1991 में ‘तज़ाकिस्तान’ ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
- 9 सितंबर 1998 में अमेरिकी राष्ट्रपति Bill Clinton और Monica Lewinsky प्रकरण पर स्वतंत्र वकील Kenneth Starr ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।
- 9 सितंबर 1999 में भारत के ‘महेश भूपति’ तथा जापान की ‘आर्क सुगियामा’ की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
- 9 सितंबर 2001 में ‘वीनस विलियम्स’ ने छोटी बहन ‘सेरेना विलियम्स’ को Grand Slam Fnal में हराया।
- 9 सितंबर 2002 में Pete Sampras ने Andre Agassi को हराकर ‘अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब’ जीता।
- 9 सितंबर 2004 में फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री ‘अहमद कुरेई’ ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 9 सितंबर 2005 में चीन बीजिंग स्थित ‘छाओयांग पार्क’ में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
- 9 सितंबर 2007 में वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर Brad Pitt को बेस्ट एक्टर का तथा Kate Winslet को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।
- 9 सितंबर 2008 में हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार ‘डॉ.अर्जुनदास केशरी’ को ‘साहित्य महोपाध्याय’ अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
- 9 सितंबर 2009 में रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
- 9 सितंबर 2010 में ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार देने का निर्णय को लिया गया।
- 9 सितंबर 2012 में आज ही के दिन Indian Space Agency ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया।
9 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 9 सितंबर 1828 में महान् रूसी उपन्यासकार Leo Tolstoy का जन्म हुआ।
- 9 सितंबर 1850 में प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र’ का जन्म हुआ।
- 9 सितंबर 1874 में उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद ‘गोपाल चंद्र प्रहराज’ का जन्म हुआ।
- 9 सितंबर 1905 में भारतीय दार्शनिक ‘हुसैन शा’ का जन्म हुआ।
- 9 सितंबर 1909 में प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री ‘लीला चिटनिस’ जन्म हुआ।
- 9 सितंबर 1932 में हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार ‘कान्ति कुमार जैन’ का जन्म हुआ।
- 9 सितंबर 1974 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन ‘विक्रम बत्रा’ का जन्म हुआ, उन्हें मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया।
- 9 सितंबर 1942 में प्रसिद्ध साहित्यकार ‘मणि मधुकर’ का जन्म हुआ।
- 9 सितंबर 1967 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म हुआ।
9 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 9 सितंबर 1947 में भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक ‘आनन्द कुमार स्वामी’ का निधन हुआ।
- 9 सितंबर 1968 में भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार ‘रामवृक्ष बेनीपुरी’ का निधन हुआ।
- 9 सितंबर 1976 में ‘माओ त्से तुंग’ का निधन हुआ।
- 9 सितंबर 1982 में कश्मीर के नेता ‘शेख अब्दुल्ला’ का निधन हुआ।
- 9 सितंबर 2012 में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक ‘वर्गीज कुरियन’ का निधन हुआ।