भारत और विश्व के इतिहास में 31 अगस्त का अपना एक खास स्थान है। 31 अगस्त को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 31 अगस्त के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 31 अगस्त 1682 में अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
  • 31 अगस्त 1919 में अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
  • 31 अगस्त 1920 में अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
  • 31 अगस्त 1947 में हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों का अधिकार हो गया।
  • 31 अगस्त 1956 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
  • 31 अगस्त 1957 में फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 31 अगस्त 1959 में अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
  • 31 अगस्त 1962 में कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
  • 31 अगस्त 1964 में कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
  • 31 अगस्त 1968 में भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
  • 31 अगस्त 1983 में भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
  • 31 अगस्त 1990 में पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 31 अगस्त 1991 में उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 31 अगस्त 1993 में रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
  • 31 अगस्त 1994 में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।
  • 31 अगस्त 1995 में पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
  • 31 अगस्त 1996 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया।
  • 31 अगस्त 1997 में ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु हुई।
  • 31 अगस्त 1998 में उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
  • 31 अगस्त 2007 में ब्रिटेन में प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।
  • 31 अगस्त 2008 में सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
  • 31 अगस्त 2009 में भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को वर्ष 2009 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से मनीला में सम्मानित किया गया।

31 अगस्त के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 31 अगस्त 1919 में प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ।
  • 31 अगस्त 1940 में मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का जन्म हुआ।
  • 31 अगस्त 1963 में बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म हुआ।

31 अगस्त के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 31 अगस्त 1952 में पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का निधन हुआ।