भारत और विश्व के इतिहास में 30 सितंबर का अपना एक खास स्थान है। 30 सितंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 30 सितंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 30 सितंबर 1681 में नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 30 सितंबर 1687 में ‘औरंगजेब’ ने हैदराबाद के ‘गोलकुंडा के किले’ पर क़ब्जा किया।
  • 30 सितंबर 1841 में अमेरिकी अविष्कारक Samuel Slocum ने ‘स्टेप्लर’ का पेटेंट कराया।
  • 30 सितंबर 1846 में अमेरिकी डेंटिस्ट Dr. William Morton ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को ‘निश्चेतक ईथर’ का प्रयोग किया।
  • 30 सितंबर 1880 में Henry Draper ने ‘ओरायन नेब्यूला’ का पहला चित्र लिया।
  • 30 सितंबर 1882 में ‘एप्लेटन’ में विश्व का पहला ‘हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र’ शुरु हुआ।
  • 30 सितंबर 1895 में लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक ‘जिबरान ख़लील’ ने शिक्षा आरंभ की।
  • 30 सितंबर 1898 में अमेरिकी शहर ‘न्यूयॉर्क’ की स्थापना हुई।
  • 30 सितंबर 1929 में मनुष्य को ले जाने योग्य पहले ‘रॉकेट’ ने उड़ान भरी।
  • 30 सितंबर 1938 में जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता Adolf Hitler, इटली के नेता Mussolini, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Nobel Chamberlain ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।
  • 30 सितंबर 1939 में जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
  • 30 सितंबर 1947 में पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।
  • 30 सितंबर 1958 में फ्रेंच गुएना आजाद होकर ‘गुएना गणराज्य’ बना।
  • 30 सितंबर 1961 में ‘सीरिया’ यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया।
  • 30 सितंबर 1966 में दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।
  • 30 सितंबर 1967 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF- International Monetary Fund) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।
  • 30 सितंबर 1984 में उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।
  • 30 सितंबर 1993 में भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।
  • 30 सितंबर 2001 में इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
  • 30 सितंबर 2002 में पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा।
  • 30 सितंबर 2002 में चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।
  • 30 सितंबर 2003 में ‘विश्वनाथन आनंद’ ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
  • 30 सितंबर 2004 में चीनी दार्शनिक ‘कन्फ़्यूशियस’ की 2555वीं जयंती मनाई गयी।
  • 30 सितंबर 2005 में समाचार एजेंसी ‘रायटर’ ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।
  • 30 सितंबर 2007 में ‘परवेज मुशर्रफ़’ को दोबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया।
  • 30 सितंबर 2007 में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ‘इब्राहिम गांबरी’ ने विपक्षी नेता ‘आंग सान सूकी’ और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।
  • 30 सितंबर 2007 में पॉप स्टार ‘शकीरा’ ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।
  • 30 सितंबर 2009 में प्रख्यात पार्श्व गायक ‘मन्ना डे’ को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ के लिए चुना गया।
  • 30 सितंबर 2010 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर ‘रामलला’, ‘निर्मोही अखाड़े’ और ‘वक्फ बोर्ड’ को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।

30 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 30 सितंबर 1444 में इटली के पास्तुकला के कलाकार ‘डोनैटो ब्रामेन्ट’ का जन्म हुआ।
  • 30 सितंबर 1837 में हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित ‘श्रद्धाराम शर्मा’ का जन्म हुआ।
  • 30 सितंबर 1861 में प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार ‘गुरुजाडा अप्पाराव’ का जन्म हुआ।
  • 30 सितंबर 1908 में महान हिन्दी साहित्यकार ‘रामधारी सिंह दिनकर’ का जन्म हुआ।
  • 30 सितंबर 1922 में भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक ‘ऋषिकेश मुखर्जी’ का जन्म हुआ।
  • 30 सितंबर 1952 में ऑस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर ‘डेरेल हेयर’ का जन्म हुआ।
  • 30 सितंबर 1962 में भारतीय गायक ‘शान’ का जन्म हुआ।
  • 30 सितंबर 1970 में भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी ‘दीपा मलिक’ का जन्म हुआ।

 30 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 30 सितंबर 1914 में अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि ‘अल्ताफ़ हुसैन हाली’ का निधन हुआ।
  • 30 सितंबर 1943 में स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार ‘रामानन्द चैटर्जी’ का निधन हुआ।
  • 30 सितंबर 1955 में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ‘जेम्स डीन’ की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।
  • 30 सितंबर 1994 में भारतीय कवियित्री एवं लेखिका ‘सुमित्रा कुमारी सिन्हा’ का निधन हुआ।
  • 30 सितंबर 2001 में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ‘माधव राव सिंधिया’ का मैनपुरी में वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।