भारत और विश्व के इतिहास में 24 सितंबर का अपना एक खास स्थान है। 24 सितंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 24 सितंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 24 सितंबर 1688 में फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 24 सितंबर 1726 में East India Company को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
  • 24 सितंबर 1789 में अमेरिका में Attorney General का कार्यालय बनाया गया।
  • 24 सितंबर 1805 में फ्रांस के तानशाह Napoleon Bonaparte की सैनिक कार्रवाई समाप्त हुई। यह कार्रवाई ऑस्ट्रिया के आक्रमण का सामना करने के लिए की गयी थी जिसमे फ्रांस की भारी जीत हुई।
  • 24 सितंबर 1932 में डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की ‘यरवडा सेंट्रल जेल’ में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
  • 24 सितंबर 1932 में बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी ‘प्रीतिलता वाडेदार’ देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
  • 24 सितंबर 1948 में Honda Motor Company की स्थापना हुई।
  • 24 सितंबर 1965 में यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
  • 24 सितंबर 1968 में दक्षिण अफ्रीकी देश ‘स्वाजीलैंड’ संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
  • 24 सितंबर 1971 में ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
  • 24 सितंबर 1974 में गुलामी में दास व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा अफ्रीकी देश ‘गिनी बीसाओ’ ने पुर्तग़ाल से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
  • 24 सितंबर 1978 में पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 24 सितंबर 1979 में ‘घाना’ ने संविधान अपनाया।
  • 24 सितंबर 1990 में पूर्वी जर्मनी ने खुद को ‘वारसा संधि’ से अलग किया।
  • 24 सितंबर 1996 में अमेरिकी राष्ट्रपति Bill Clinton ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT- Comprehensive Test Ban Treaty) पर हस्ताक्षर किये।
  • 24 सितंबर 1996 में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT) पर हस्ताक्षर होने शुरू हुआ।
  • 24 सितंबर 1996 में ‘संयुक्त राज्य अमेरिका’ व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT) पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बना।
  • 24 सितंबर 2003 में फ़्रांस के राष्ट्रपति ‘जैक्स शिराक’ ने ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद’ में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
  • 24 सितंबर 2005 में International Atomic Energy Agency (IAEA) ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
  • 24 सितंबर 2007 में म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
  • 24 सितंबर 2008 में चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
  • 24 सितंबर 2008 में भारतीय क्रिकेटर ‘कपिल देव’ को थलसेनाध्यक्ष जनरल ‘दीपक कपूर’ ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel) की मानद पदवी प्रदान की।
  • 24 सितंबर 2008 में मद्रास उच्च न्यायालय ने ‘राजीव गांधी’ हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
  • 24 सितंबर 2009 में देश के पहले ‘चन्द्रयान-1’ ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
  • 24 सितंबर 2010 में उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को 44वें (2008) तथा मलयालम के कवि और साहित्यकार ओ.एन.वी. कुरुप को 43वें (2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
  • 24 सितंबर 2013 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
  • 24 सितंबर 2014 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO-Indian Space Research Organisation) के उपग्रह ‘मंगलयान’ ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

24 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 24 सितंबर 1856 में हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक ‘प्रताप नारायण मिश्र’ का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1861 में महिला अधिकारों की बुलंद आवाज ‘भिकाजी कामा’ का का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1922 में अमेरिकी संगीतशास्त्री Floyd Levine का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1925 में भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक ‘औतार सिंग पैंटल’ का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1940 में भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक ‘आरती साहा’ का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1950 में भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ‘मोहिन्दर अमरनाथ’ का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1963 में वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार ‘पंकज पचौरी’ का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1971 में भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज ‘लिम्बा राम का जन्म हुआ।

24 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 24 सितंबर 1859 में सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ ‘धुंदु पंत’ का नेपाल में निधन हुआ।
  • 24 सितंबर 2006 में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर ‘पद्मिनी’ का निधन हुआ।