भारत और विश्व के इतिहास में 20 अप्रैल का अपना एक खास स्थान है। 20 अप्रैल को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 20 अप्रैल के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित है-

  • 20 अप्रैल 1712 में जहांदर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
  • 20 अप्रैल 1777 में न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
  • 20 अप्रैल 1888 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत हुई।
  • 20 अप्रैल 1920 में अलबामा और मिसीसीपी में आये तूफान से 220 लोगों की मौत हुई।
  • 20 अप्रैल 1939 में जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
  • 20 अप्रैल 1940 में आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया था।
  • 20 अप्रैल 1953 में कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था।
  • 20 अप्रैल 1960 में एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
  • 20 अप्रैल 1971 में भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।
  • 20 अप्रैल 1972 में अपोलो-16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।
  • 20 अप्रैल 1973 में कनाडा का “एएमआईके ए-2” पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।
  • 20 अप्रैल 1978 में सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिराया।
  • 20 अप्रैल 1992 में दुनिया का सबसे बड़ा मेला एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
  • 20 अप्रैल 1997 में श्री इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
  • 20 अप्रैल 1999 में जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल को अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल आॅफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया।
  • 20 अप्रैल 1999 में अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाई स्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुँध गोलीबारी में 25 लोगों को मार दिया था।
  • 20 अप्रैल 2006 में भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
  • 20 अप्रैल 2008 में महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • 20 अप्रैल 2008 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
  • 20 अप्रैल 2011 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
  • 20 अप्रैल 2012 में अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।

20 अप्रैल के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ।

  • 20 अप्रैल 1592 में अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म हुआ।
  • 20 अप्रैल 1878 में उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक का जन्म हुआ।
  • 20 अप्रैल 1889 में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म हुआ।
  • 20 अप्रैल 1914 में उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का जन्म हुआ।
  • 20 अप्रैल 1920 में प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय का जन्म हुआ।
  • 20 अप्रैल 1924 में एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक चन्द्रबली सिंह का जन्म हुआ।
  • 20 अप्रैल 1950 में प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म हुआ।
  • 20 अप्रैल 1965 में मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का जन्म हुआ।
  • 20 अप्रैल 1972 में भारतीय अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म हुआ।

20 अप्रैल के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ।

  • 20 अप्रैल 1912 में आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन हुआ।
  • 20 अप्रैल 1947 में भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा का निधन हुआ।
  • 20 अप्रैल 1960 में भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन हुआ।
  • 20 अप्रैल 1970 में भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का निधन हुआ।
  • 20 अप्रैल 2004 में राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित कोमल कोठारी का निधन हुआ।