भारत और विश्व के इतिहास में 2 सितंबर का अपना एक खास स्थान है। 2 सितंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 2 सितंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 2 सितंबर 1573 में अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
  • 2 सितंबर 1789 में America में ‘राजस्व विभाग’ बनाया गया।
  • 2 सितंबर 1806 में भूस्खलन के कारण Switzerland का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
  • 2 सितंबर 1926 में इटली और यमन में हुए समझौते के तहत ‘लाल सागर तट’ पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
  • 2 सितंबर 1930 में Christian Mark नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
  • 2 सितंबर 1945 में जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद 6 साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
  • 2 सितंबर 1945 में Ho Chi Minh ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
  • 2 सितंबर 1946 में ‘जवाहर लाल नेहरू’ के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन किया।
  • 2 सितंबर 1969 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ATM-Automated Teller Machine) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
  • 2 सितंबर 1970 में कन्याकुमारी में ‘विवेकानन्द स्मारक’ का उद्घाटन हुआ।
  • 2 सितंबर 1970 में NASA ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।
  • 2 सितंबर 1992 में अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।
  • 2 सितंबर 1998 में Durban में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति ‘नेल्सर मंडेला’ द्वारा उद्घाटन किया गया।
  • 2 सितंबर 1999 में भारतीय तैराक ‘बुला चौधरी’ इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
  • 2 सितंबर 2007 में Albania विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
  • 2 सितंबर 2008 में BHEL के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।
  • 2 सितंबर 2008 में कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को ‘उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग’ की ओर से ‘सरस्वती सम्मान’ देने की घोषणा की गई।
  • 2 सितंबर 2009 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘वाई. एस. रेड्डी’ को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

2 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 2 सितंबर 1885 में केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक ‘टी. के. माधवन’ का जन्म हुआ।
  • 2 सितंबर 1941 में प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री ‘साधना’ का जन्म हुआ।
  • 2 सितंबर 1965 में भारतीय फ़िल्म निर्माता ‘पार्थो सेन गुप्ता’ का जन्म हुआ।
  • 2 सितंबर 1971 में भारतीय अभिनेता ‘पवन कल्याण’ का जन्म हुआ।
  • 2 सितंबर 1984 में भारतीय मॉडल और अभिनेत्री ‘उदिता गोस्वामी’ का जन्म हुआ।
  • 2 सितंबर 1988 में भारतीय क्रिकेटर ‘इशांत शर्मा’ का जन्म हुआ।
  • 2 सितंबर 1989 में भारतीय पार्श्वगायक ‘इश्मीत सिंह सोढ़ी’ का जन्म हुआ।

2 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 2 सितंबर 1715 में फ्रांस के राजा ‘लुई चौदहवें’ की मौत हुई, उन्होंने कुल 72 साल तक शासन किया।
  • 2 सितंबर 1955 में भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री ‘अमरनाथ झा’ का निधन हुआ।
  • 2 सितंबर 1976 में मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार ‘विष्णु सखाराम खांडेकर’ का निधन हुआ।
  • 2 सितंबर 2000 में ‘मैनहट्टन परियोजना’ में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक John Simpson का निधन हुआ।
  • 2 सितंबर 2001 में विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ Christian Bernard का साइप्रस में निधन हुआ, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
  • 2 सितंबर 2009 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ‘वाई. एस. राजशेखर रेड्डी’ का निधन हुआ।