भारत और विश्व के इतिहास में 2 अक्टूबर का अपना एक खास स्थान है। 2 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 2 अक्टूबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 2 अक्टूबर 1492 में ब्रिटेन के किंग Henry VII ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
- 2 अक्टूबर 1924 में राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव, महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ, किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
- 2 अक्टूबर 1951 में ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी’ ने ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना की।
- 2 अक्टूबर 1952 में ‘सामुदायिक विकास कार्यक्रम’ की शुरूआत हुई।
- 2 अक्टूबर 1961 में बम्बई (अब मुंबई) में Shipping Corporation of India का गठन हुआ।
- 2 अक्टूबर 1971 में तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने ‘गांधी सदन’ के नाम से प्रसिद्ध ‘बिड़ला हाउस’ देश को समर्पित किया।
- 2 अक्टूबर 1985 में ‘दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम’ अस्तित्व में आया।
- 2 अक्टूबर 1988 में दक्षिण कोरिया की राजधानी ‘सोल’ में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
- 2 अक्टूबर 1988 में तमिलनाडु में ‘मंडपम’ और ‘पम्बन’ के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
- 2 अक्टूबर 2000 में रूस के राष्ट्रपति ‘ब्लादिमीर पुतिन’ भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
- 2 अक्टूबर 2001 में 19 देशों के संगठन नाटो (NATO- North Atlantic Treaty Organization) ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
- 2 अक्टूबर 2004 में ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद’ ने ‘Congo’ में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
- 2 अक्टूबर 2006 में दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
- 2 अक्टूबर 2007 में उत्तर तथा दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
2 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 2 अक्टूबर 1869 में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म हुआ।
- 2 अक्टूबर 1898 में बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी ‘प्रजापति मिश्र’ का जन्म हुआ।
- 2 अक्टूबर 1904 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।
- 2 अक्टूबर 1924 में प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक ‘तपन सिन्हा’ का जन्म हुआ।
- 2 अक्टूबर 1933 में हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक ‘शंकर शेष’ का जन्म हुआ।
- 2 अक्टूबर 1942 में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री ‘आशा पारेख’ का जन्म हुआ।
- 2 अक्टूबर 1974 में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ‘प्रीतम सिवाच’ का जन्म हुआ।
- 2 अक्टूबर 1979 में ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक ‘हंगपन दादा’ का जन्म हुआ।
- 2 अक्टूबर 1984 में फ्रैंच टेनिस महिला खिलाड़ी Marion Bartoli का जन्म हुआ।
2 अक्टूबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 2 अक्टूबर 1906 में विख्यात चित्रकार ‘राजा रवि वर्मा’ का निधन हुआ।
- 2 अक्टूबर 1964 में भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता ‘राजकुमारी अमृत कौर’ का निधन हुआ।
- 2 अक्टूबर 1975 में भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ‘के. कामराज’ का निधन हुआ।
- 2 अक्टूबर 1982 में ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री ‘सी. डी. देशमुख’ का निधन हुआ।