भारत और विश्व के इतिहास में 19 सितंबर का अपना एक खास स्थान है। 19 सितंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 19 सितंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-

  • 19 सितंबर 1755 में ब्रिटेन और रूस के बीच सैन्य संधि हुई।
  • 19 सितंबर 1891 में William Shakespeare के प्रसिद्ध नाटक “Merchant of Venice” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन 1891 में किया गया।
  • 19 सितंबर 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो (अमेरिका) के ‘विश्व धर्मसंसद’ में ऐतिहासिक भाषण दिया।
  • 19 सितंबर 1893 में न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाअों को मतदान का अधिकार दिया गया।
  • 19 सितंबर 1907 में पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री ‘जेम्ज़ यांग’ ने किया था। ‘जेम्ज़ यांग’, पत्थर के कोयले की खदान के मालिक थे और उनके पास एक प्रयोगशाला थी, पत्थर के कोयले के आसवन से उन्होंने कृत्रिम तेल बनाने में सफलता प्राप्त की थी।
  • 19 सितंबर 1952 में हॉलीवुड फिल्मों के स्टार Charlie Chaplin को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।
  • 19 सितंबर 1955 में अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति ‘जुआन पेरोन’ को पद से हटाया।
  • 19 सितंबर 1957 में अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 19 सितंबर 1962 में भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण हुआ।
  • 19 सितंबर 1982 में ‘स्कॉट फाहमैन’ ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 19 सितंबर 1983 में ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र हुआ।
  • 19 सितंबर 1985 में मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई. वहां करीब 10,000 लोग मारे गए थे।
  • 19 सितंबर 1988 में इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह ‘होरिजोन-आई’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
  • 19 सितंबर 1991 में इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ‘ममी’ मिला. यह करीब 5000 साल पुराना था।
  • 19 सितंबर 1996 में ‘एलिजा इजेत्बोगोविक’ युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।
  • 19 सितंबर 1996 में ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 19 सितंबर 2000 में ‘कर्नम मल्लेश्वरी’ ने आेलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • 19 सितंबर 2002 में इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता ‘यासिर अराफ़ात’ की घेराबंदी की।
  • 19 सितंबर 2006 में थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट, ‘जनरल सुरायुद’ प्रधानमंत्री बने।
  • 19 सितंबर 2007 में ‘साइबर वॉर’ की सम्‍भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्‍थायी कमांड का गठन किया।
  • 19 सितंबर 2008 में सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
  • 19 सितंबर 2009 में गुजरात के ‘गोधरा काण्ड’ के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।
  • 19 सितंबर 2011 में NASA ने चांद और मंगल ग्रह के अलावा अंतरिक्ष यात्रियों को ब्रह्मांड के दूसरे ठिकानों पर भेजने के लिए स्पेस लाँच सिस्टम (SLS) नामक 100 टन तक वज़न को अंतरिक्ष में ले जा सकने वाले एक भव्य रॉकेट की रुपरेखा तैयार की।
  • 19 सितंबर 2011 में अख़लाक़ मोहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को उर्दू साहित्य में उनके योगदान के लिए 2008 का 44वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 19 सितंबर 2014 में ‘एप्पल आईफोन’ 6 की बिक्री शुरु हुई।

19 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ

  • 19 सितंबर 1867 में बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान ‘श्रीपाद दामोदर सातवलेकर’ का जन्म हुआ।
  • 19 सितंबर 1927 में हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि ‘कुंवर नारायण’ का जन्म हुआ।
  • 19 सितंबर 1958 में भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता ‘लकी अली’ का जन्म हुआ।
  • 19 सितंबर 1965 में अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला ‘सुनीता विलियम्स’ का जन्म  हुआ।
  • 19 सितंबर 1977 में भारतीय क्रिकेटर ‘आकाश चोपड़ा’ का जन्म हुआ।

19 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ

  • 19 सितंबर 1581 में सिक्खों के चौथे गुरु सिख गुरु ‘राम दास’ का निधन हुआ।
  • 19 सितंबर 1719 में भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह ‘रफ़ीउद्दौला’ का निधन हुआ।
  • 19 सितंबर 1936 में ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान ‘विष्णुनारायण भातखंडे’ का निधन हुआ।
  • 19 सितंबर 2013 में चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री ‘सरस्वती प्रसाद’ का निधन हुआ।