भारत और विश्व के इतिहास में 19 अगस्त का अपना एक खास स्थान है। 19 अगस्त को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 19 अगस्त के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 19 अगस्त 1493 में Maximilian I ऑस्ट्रिया का राजकुमार बना।
- 19 अगस्त 1591 में फ्रांसीसी राजा Henry IV ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
- 19 अगस्त 1600 में अहमद नगर पर मुगल शासक ‘अकबर’ का आधिपत्य स्थापित हुआ।
- 19 अगस्त 1666 में छत्रपति शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार हुए।
- 19 अगस्त 1757 में कलकत्ता में East India Company का पहला एक रुपए का सिक्का टकसाल में बना।
- 19 अगस्त 1907 में निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता ‘हज़ारी प्रसाद द्विवेदी’ का जन्म हुआ।
- 19 अगस्त 1909 में प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता ‘बदरुद्दीन तैयब’ का निधन हुआ।
- 19 अगस्त 1918 में भारत के 9वें राष्ट्रपति ‘शंकरदयाल शर्मा’ का जन्म हुआ।
- 19 अगस्त 1919 में अफ़ग़ानिस्तान ने Britain से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 19 अगस्त 1928 में हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार ‘शिवप्रसाद सिंह’ का जन्म 19 अगस्त 1928 को हुआ।
- 19 अगस्त 1939 में गुरुवर रवींद्र नाथ टैगोर ने कलकत्ता में सुभाष चंद्र बोस महाजती सदन का शिलान्यास किया।
- 19 अगस्त 1944 में भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
- 19 अगस्त 1946 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Bill Clinton का जन्म हुआ।
- 19 अगस्त 1949 में भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।
- 19 अगस्त 1950 में Infosys Foundation के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति का जन्म हुआ।
- 19 अगस्त 1955 में अमेरिका ने साइकिल पर आयात शुल्क को 50 प्रतिशत बढाया।
- 19 अगस्त 1960 में sputnik 5 अंतरिक्ष यान से 2 कुत्तें और 3 चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। बाद में ये सभी पांचों जीवित पाए गए।
- 19 अगस्त 1964 में संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण किया।
- 19 अगस्त 1993 में हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता ‘उत्पल दत्त’ का निधन हुआ।
- 19 अगस्त 1999 में भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ G-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
- 19 अगस्त 2004 में Pieter van den Hoogenband ओलम्पिक में सबसे तेज तैराक बने।
- 19 अगस्त 2004 में दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी Google ने आज ही अपने शेयर बाजार में उतारे थे।
- 19 अगस्त 2007 में अंतरिक्ष स्टेशन पर गये Mission Endeavour के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।