भारत और विश्व के इतिहास में 18 सितंबर का अपना एक खास स्थान है। 18 सितंबर को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है। आज 18 सितंबर के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं-
- 18 सितंबर 1180 में Philip Augustus फ्रांस का राजा बना।
- 18 सितंबर 1502 में Christopher Columbus ‘कोस्टारिका’ पहुँचे।
- 18 सितंबर 1615 में इंग्लैंड के राजा James I के एंबेसडर ‘थामस रॉ’, ‘जहाँगीर’ से मिलने सूरत पहुँचा।
- 18 सितंबर 1635 में Ferdinand II ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 18 सितंबर 1739 में तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 18 सितंबर 1803 में अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
- 18 सितंबर 1808 में इसी दिन Shakespeare के Macbeth नाटक के साथ Royal Theater को मरम्मत के बाद सजा-धजा कर दोबारा खोला गया।
- 18 सितंबर 1809 में लंदन में Royal Opera House खुला।
- 18 सितंबर 1810 में चिली ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 18 सितंबर 1851 में New York Times अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।
- 18 सितंबर 1905 में Netherland के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
- 18 सितंबर 1919 में हॉलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
- 18 सितंबर 1922 में हंगरी League of Nations में शामिल हुआ।
- 18 सितंबर 1923 में न्यूयार्क में समाचारपत्र प्रकाशकों की हड़ताल हुई, जो 23 सितंबर तक चली।
- 18 सितंबर 1931 में जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना। जापानियों ने मन्चूरी पर नियंत्रण के पश्चात वहॉ मेन्टको की पिटठू सरकार स्थापित कर दी।
- 18 सितंबर 1947 में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
- 18 सितंबर 1947 में अमेरिका में ‘वायु सेना’ का गठन हुआ।
- 18 सितंबर 1961 में तत्कालीन सोवियत संघ ने ‘नोवाया जेमल्या’ में परमाणु परीक्षण किया।
- 18 सितंबर 1967 में नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
- 18 सितंबर 1978 में अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति Jimmy Carter की मौजूदगी में मिस्र के राष्ट्रपति ‘अनवर अल सादत’ और इसरायल के प्रधानमंत्री Menachem Begin शांति के लिए राजी हुए थे।
- 18 सितंबर 1986 में पहली महिला पायलट ने बम्बई से गोआ के बीच उड़ान भरी।
- 18 सितंबर 1987 में अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।
- 18 सितंबर 1986 में मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।
- 18 सितंबर 1988 में बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
- 18 सितंबर 1997 में सं.रा. अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 18 सितंबर 1997 में ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
- 18 सितंबर 1998 में संयुक्त राज्य अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा की।
- 18 सितंबर 2003 में ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू हुई।
- 18 सितंबर 2006 में रूसी राकेट ‘सोयूज’ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए 2006 में रवाना हुआ।
- 18 सितंबर 2007 में कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
- 18 सितंबर 2008 में ‘शोभना भरतिया’ H. T. Media की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
- 18 सितंबर 2009 में ‘सूचना प्रौद्योगिकी’ क्षेत्र की कम्पनी H.C.L. के संस्थापक अध्यक्ष ‘शिव नादर’ को 2009 में ब्रिटेन के “ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- 18 सितंबर 2009 में भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।
18 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ
- 18 सितंबर 1906 में भारतीय हास्य कवि ‘काका हाथरसी’ का जन्म हुआ।
- 18 सितंबर 1931 में हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ ‘श्रीकांत वर्मा’ का जन्म हुआ।
- 18 सितंबर 1950 में हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ‘शबाना आज़मी’ का जन्म हुआ।
- 18 सितंबर 1976 में ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी ‘रोनाल्डो’ का जन्म हुआ।
- 18 सितंबर 1979 में भारतीय अभिनेता ‘विनय राय’ का जन्म हुआ।
- 18 सितंबर 1983 में भारतीय अभिनेत्री ‘सनाया ईरानी’ का जन्म हुआ।
- 18 सितंबर 1900 में मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल ‘शिवसागर रामगुलाम’ का जन्म हुआ।
18 सितंबर के दिन, खास व्यक्तियों का निधन हुआ
- 18 सितंबर 1899 में बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक ‘राजनारायण बोस’ का निधन हुआ।
- 18 सितंबर 1930 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता ‘Joseph Baptista’ का निधन हुआ।
- 18 सितंबर 1953 में हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता ‘असित सेन’ का निधन हुआ।
- 18 सितंबर 1957 में स्वतंत्रता सेनानी ‘सारंगधर दास’ का निधन हुआ।
- 18 सितंबर 1958 में ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री ‘भगवान दास’ का निधन हुआ।
- 18 सितंबर 1961 में संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव ‘Dag Hammarskjold’ का निधन हुआ।
- 18 सितंबर 1992 में भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का निधन हुआ।
- 18 सितंबर 2002 में मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ‘शिवाजी सावंत’ का निधन हुआ।