सत्तू की मकूनी कैसे बनाएं-
सत्तू की मकूनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
- गेहूं का आटा – 400 ग्राम
- चने का सत्तू – 200 ग्राम
- लाल मिर्च का अचार – 2 छोटे चम्मच
- लहसुन (छिला हुआ) – 25 ग्राम
- हरा धनिया – 25 ग्राम
- नींबू – आधा कटा हुआ
- सरसों का तेल – 80 मि. ली.
- प्याज – 50 ग्राम
- मंगरैल – 50 ग्राम
सत्तू की मकूनी बनाने की विधि-
सबसे पहले गेहूं के आटे को छान लें, अब इसमें आवश्यकता के अनुसार पानी को धीरे-धीरे मिलाकर सख्त गूंथ लें और दो घंटे के लिए रख दें। दो घंटे के बाद आटे को दोबारा 4-5 मिनट तक गूंथ लें।
अब हरा धनिया, प्याज और लहसुन को बारीक काट लें। अब सत्तू में लाल मिर्च का अचार, नमक, नींबू का रस, मंगरैल, हरा धनियां, लहसुन और प्याज को मिलाकर अच्छी तरह मिलाएं।
अब आटे की बराबर की गोलियां बना लें और सत्तू के मिश्रण को बराबर-बराबर की मात्रा में भरकर, बेलकर गोल-गोल पराठे की तरह बना लें।
अब तवे पर पराठे के आकार की मकूनियों को ड़ालकर, सरसों का तेल लगाकर सेंक लें। गर्मागर्म पराठों को मिर्च के अचार तथा बैंगन के चोखे के साथ परोसें।