बॉलीवुड लेजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के सीने में दर्द और इंफेक्शन की शिकायत के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें निमोनिया बताया गया। डॉक्टर की निगरानी में उन्हें ICU में रखा गया है। उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने ट्वीट पर उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी है। एक्टर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सायरा ने कहा कि ”साहब का स्वास्थ्य अब बेहतर है। आप सभी लोगों की मोहब्बत और प्रार्थना से साहब जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।” अपने इस ट्वीट में सायरा ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद किया। राजनाथ सिंह ने एक्टर के स्वास्थ्य पर चिंता जताई थी और जल्द ही सेहतमंद होने की दुआ की थी।
मुंबई के लीलावती अस्पताल डॉक्टरों के मुताबिक, दिलीप कुमार नैज़ल फीड पर हैं। उनको जो खाना दिया जा रहा था, वह बड़ी मात्रा में उनके फेफड़ों में जमा होने लगा था। डॉक्टर्स का मानना है कि उन्हें मुंह से किसी तरह का खाना नहीं दिया जाना चाहिए। मिडिया के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की उम्र 95 साल है। वे काफी वृद्ध हो चुके हैं, वो आजकल सार्वजनिक मौकों पर नजर नहीं आते हैं। फिलहाल दिलीप कुमार उम्र से संबंधित कुछ बीमारियों से जूझ रहे हैं। अपने घर में ही रहते हैं, उनकी देखरेख पत्नी सायरा बानो करती हैं। पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के कई दिग्गज दिलीप कुमार के घर जाकर उनकी सेहत कि जानकारी ली।