उर्दू भाषा भारत-आर्य भाषा है। उर्दू, हिंदी की तरह हिंदुस्तान की एक भाषा है। उर्दू भाषा हिंदी भाषा के काफी करीब मानी जाती है। उर्दू में संस्कृत के तत्सम शब्दों का प्रयौग कम और अरबी-फारसी और संस्कृत के तद्भव शब्दों का प्रयोग ज्यादा किया गया है। यह भाषा ज्यादातर दक्षिण एशिया में इस्तेमाल की जाती है। यह उन 22 भाषाओं में से एक है, जिसे भारत के संविधान ने भारत की एक आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया है। ऊर्दू भाषा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है। यह भाषा जम्मू और कश्मीर की मुख्य प्रशासनिक भाषा है। इसके अलावा यह भाषा तेलंगाना, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय भाषा भी कहलाती है।
व्याकरण
उर्दू भाषा का व्याकरण पूरी तरह से हिंदी भाषा के व्याकरण पर आधारित है तथा यह अनेक भारतीय भाषाओं से मिलता-जुलता है।
लिपि
उर्दू दाएँ से बाएँ ‘नस्तालीक़ लिपि’ में लिखी जाती है, जो फ़ारसी-अरबी लिपि का एक रूप है।